जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- डीबीएमएस कॉलेज की ओर से शनिवार को महिलाओं के लिए साड़ी वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने साड़ी पहनकर वॉकाथॉन में भाग लिया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इसमें बीएड के छात्र और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर्वतारोही अस्मिता दोरजी ने झंडा दिखाकर किया। वॉकाथॉन कदमा पोस्ट ऑफिस से प्रारंभ होकर लिंक रोड होते हुए पुनः पोस्ट ऑफिस पर समाप्त हुई। आयोजन का उद्देश्य महिला सुरक्षा, गरिमा और समानता को बढ़ावा देना था। वॉकाथॉन में महिला वर्ग में शांति राजू ने प्रथम, ममता ने द्वितीय और पंसुरी हांसदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में आयुष पराशर प्रथम, राजा डोंगरे द्वितीय और परिमल पॉल तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग म...