मेरठ, मई 16 -- शहर के एक साड़ी शोरूम में महिला ग्राहक को साड़ी पसंद न आने पर दुकानदार आग बबूला हो गया। आरोप है कि दुकानदार ने बेटे के साथ मिलकर महिला ग्राहक पर हमला कर दिया। मारपीट में महिला को चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुकानदार और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला मेरठ शहर के एक व्यस्त बाजार स्थित साड़ी शोरूम का है। महिला ग्राहक गुरुवार को शोरूम में साड़ी खरीदने पहुंची थी। उसने कई साड़ियां देखीं लेकिन कोई भी पसंद नहीं आई। महिला ने साड़ी न लेने की बात कही तो दुकानदार नाराज हो गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : फल विक्रेता महिला के साथ की मारपीट कहासुनी के बीच दुकानदार और उसका बेटा आग बबूला हो गए।आरोप है कि दोनों ने मिलकर महिला ग्राहक के साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। शोर मचने पर आसपास के लोग इकट्ठा ह...