हिन्दुस्तान टीम, जुलाई 13 -- कानपुर के विजयनगर निवासी देवेंद्र नाथ वर्मा की घर से कुछ दूर स्थित फलमंडी में ज्योति ज्वैलर्स और वर्मा वस्त्रालय नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले एक युवक दुकान पर ग्राहक बनकर आया था, जो उनसे साड़ी लेकर गया। दूसरे दिन युवक दुकान से शर्ट पैंट ले गया। इस दौरान उसने अपना नाम औरैया निवासी सुरेंद्र बताया। साथ ही औरैया में प्लांटिग करने और कानपुर में रहने की जानकारी दी। तीसरे दिन युवक फिर दुकान आया और झुमकी खरीदने की बात की। शनिवार शाम करीब पांच बजे युवक फिर दुकान पहुंचा।ग्राहक बनकर आए युवक ने 60 लाख की चपत लगाई देवेंद्र के मुताबिक वह युवक को दुकान में छोड़कर पेशाब करने चले गए। लौटकर आए तो युवक दुकान नहीं था। रात करीब नौ बजे जब दुकान बंद करने लगे तो नकदी और सोना, चांदी से भरा बैग नहीं मिला। बताया कि बै...