साड़ी के सहारे बचाई जान. कुछ छत से चीखें, गोविंदपुरी अग्निकांड की खौफनाक दास्तां; कहां से उठी मौत की चिंगारी?
पीटीआई, जून 12 -- साउथ-ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में शुक्रवार तड़के एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग में चीख-पुकार मच गई और हर कोई मदद के लिए चिल्लाने लगा। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में इमारत काले धुएं से घिर गई और जान बचाने को बेताब कुछ लोग साड़ी के सहारे खिड़कियों से बाहर निकले, जबकि कुछ लोग छत से मदद मांगने लगे। पुलिस के मुताबिक, तुगलकाबाद एक्सटेंशन में एक रिहायशी इमारत में तड़के करीब ढाई बजे आग लग गई जिसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आस-पास रहने वाले लोगों ने इस भयावह मंजर के दौरान मची दहशत, घबराहट और बेबसी के बारे में बताया है। जिस इमारत में आग लगी उसी के पास रहने वाले राजन ने बताया कि रात करीब 2 बज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.