सीतामढ़ी, जून 14 -- ओम भारती रुन्नीसैदपुर। प्रखंड मुख्यालय के गुदड़ी बाजार स्थित कपड़ा मंडी के एक साड़ी दुकान में मंगलवार की देर रात बिजली के शॉट सर्किट से भीषण आग लग गयी। इसमें साड़ी सेंटर दुकान में रखा लाखों रुपये मुल्य के साड़ी व अन्य कपड़े जल कर राख हो गए। देर रात दुकान से उठती आग की लपटों को पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग की सूचना आसमान में जले कपड़ों की धुंआ से पूरा इलाके में अंधकार हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना व अग्निशमन विभाग को दी और खुद आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की तीन वाहनों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक दुकान से आग की लपटों उठता देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दी।

दुकानदार की जानकारी दुकान...