संवाददाता, दिसम्बर 2 -- यूपी के देवरिया में साड़ी की क्वालिटी को लेकर बारातियों-घरातियों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से एक-दूसरे पर खूब लात-घूंसे चले। शादी का जश्न भूल लोग इधर-उधर भागने में जुट गए। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। स्थिति इतनी बिगड़ी कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने आधा दर्जन बारातियों को हिरासत में ले लिया। इसके दोनों पक्षों में पुलिस ने समझौता कराने का प्रयास किया। सीओ की मौजूदगी में घंटों पंचायत चली। अंत में समझौता हो गया और दोनों पक्ष दुल्हन की विदाई पर राजी हो गए। घटना देवरिया के रुद्रपुर उपनगर की है। देवरिया के ही बरहज नगर के गौरा के रहने वाले एक युवक की बारात रुद्रपुर उपनगर के इमामबाड़ा चौराहा स्थित एक मैरेज हाल पर सोमवार की रात पहुंची। बारातियों का धूमधाम से स्वागत किया गया। जयमाल हुआ और फिर शादी की सारी रस्म भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.