बलिया, अप्रैल 1 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव के असरेपुर गांव में मंगलवार रात 36 वर्षीय बृजेश पासी ने संदिग्ध हालात में साड़ी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।असरेपुर गांव निवासी बृजेश मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह तीन भाई थे। बड़े भाई की तबियत खराब होने से काफी पहले ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे भाई की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। अब बृजेश की इस तरह मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक छा गया। बृजेश के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, मंगलवार की रात बृजेश खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। कुछ देर बाद उनके दिवंगत भाई की पत्नी किसी काम से कमरे के पास पहुंची तो उन्होंने बृजेश को फंदे से लटका देखा। परिजनों में कोहराम मच गया। बृजेश के पि...