बोकारो, अप्रैल 27 -- गोमियिा। प्रखंड अंतर्गत साड़म पश्चिमी क्षेत्र में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जनसेवा की पहल करते हुए प्याऊ का उद्घाटन किया गया। यह प्याऊ सरस्वती शिशु मंदिर, साड़म और पुराना बैंक ऑफ इंडिया, साड़म के मुख्य पथ पर स्थापित किया गया है। डॉ राममनोहर लोहिया ट्रस्ट के सचिव सह झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्याम कुमार डे (मुन्ना डे) ने उद्घाटन किया। कहा कि भीषण गर्मी के दौरान खासकर राहगीरों को पीने के पानी की काफी परेशानी होती है। ऐसे में यह प्याऊ बड़ी राहत साबित होगा। उप मुखिया पंकज जैन, सुखदेव दे, राजेश प्रसाद, अजीत नारायण प्रसाद, महावीर दे, सुरेंद्र लाल भगत, गीता सलूजा, श्रीती सिंह, हिमांशु राउत, भोला ठाकुर, कुमारी अन्नु, रमण कुमार, विक्की जैन, कमल जैन, विशाल प्रसाद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...