साड़म के सुमित ने मर्चेंट नेवी में पाई सफलता
बोकारो, अप्रैल 29 -- साड़म के सुमित ने मर्चेंट नेवी में पाई सफलता गोमिया, प्रतिनिधि।गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म पश्चिमी पंचायत के मड़ई टोला निवासी दिवाकर उपाध्याय के पुत्र सुमित कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुमित ने लोनावला, पुणे से मर्चेंट नेवी के डिप्लोमा इन नौटिकल साइंस कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसके बाद उनका कैंपस सेलेक्शन होकर सिंगापुर और दक्षिण कोरिया में पहला कार्यक्षेत्र मिला है। सुमित ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, माता-पिता, गुरुजनों और ग्रामीणों को दिया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा साड़म स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। इसके बाद उन्होंने स्वांग डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग से मैट्रिक तथा पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। सुमित की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.