बोकारो, जून 3 -- प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का तीन बार दर्द झेल चुके साड़म बाजार के छोटे-छोटे दुकानदारों को स्थाई दुकान बनाकर आवंटित करने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने डीडीसी शताब्दी मजूमदार से उनके कार्यालय कक्ष में भेंट कर विस्तारपूर्वक बात की। महमूद ने बताया कि अंचल अधिकारी गोमिया के जांच प्रतिवेदन के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मनोज मछुआ ने भी गत 3 अप्रैल को डीसी को पत्र भेजा है। इस पत्र में अनुमंडल पदाधिकारी ने साड़म बाजार का सुंदरीकरण हेतु दुकान का निर्माण कर स्वरोजगार करने वाले दुकानदारों को आवंटित करने तथा स्वतंत्रता सेनानियों एवं झारखंड आंदोलनकारियों की स्मृति में पार्क का निर्माण करने की अनुशंसा की है। डीडीसी ने साड़म बाजार में स्वरोजगार कर रहे दुकानदारों को दुकान का म...