एटा, जून 18 -- साडरपुर गांव में शौचालयों की कमी और आशीष हत्याकांड के बाद महिलाओं ने उठाए गए सुरक्षा संबंधी सवालों को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर का असर यह रहा कि विकास खंड प्रशासन की टीम गांव पहुंची और शौचालय विहीन परिवारों को चिन्हित करने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। बीडीओ शिव शंकर शर्मा के निर्देशन में आयोजित विशेष कैंप में 24 पात्र परिवारों के शौचालय निर्माण ऑनलाइन आवेदन कराए गए। इसके साथ ही पंचायत विभाग की टीम ने गांव में घर-घर जाकर निरीक्षण किया और शौचालयों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। टीम ने ऐसे परिवारों को चिन्हित किया। इनके पास अभी तक शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है。 यह भी पढ़ें- कागजों में ओडीएफ, हकीकत में खुले में शौच, दिन में शर्म और रात में डर म...