देहरादून, अप्रैल 10 -- उम्र को महज एक संख्या साबित करते हुए पुरुकुल स्थित अंतारा सीनियर लिविंग कम्युनिटी से वरिष्ठ दंपति राजेंद्र कुमार सिंगल (62) और संगीता सिंगल (61) शुक्रवार को 16 हजार किलोमीटर लंबी ओवरलैंड ड्राइव पर लंदन के लिए रवाना हुए। अंतारा में एक कार्यक्रम के जरिए उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सोसाइटी के निवासियों ने उत्साहपूर्वक उनका हौसला बढ़ाया। यह यात्रा एडवेंचर्स ओवरलैंड द्वारा आयोजित 'रोड टू लंदन' अभियान का हिस्सा है, जिसका भारत में आधिकारिक प्रारंभ बिंदु गोरखपुर है। अधिकारिक रुप से आठ कारों का काफिला 13 अप्रैल को गोरखपुर से रवाना होगा। सिंगल दंपति 65 दिनों में 20 देशों और 40 शहरों से गुजरेंगे, जिनमें चीन, कजाकिस्तान, उजबेकिस्तान और तुर्की समेत यूरोप के कई देश शामिल हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे राजेंद्र सिंगल के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.