मोतिहारी, अगस्त 26 -- घोड़ासहन, निज प्रतिनिधि। गुप्त सूचना पर नेपाल बॉर्डर के समीप ग्राम सन्तपुर सैनिक रोड से पूरब गाछी से एक युवक को साठ बोतल नेपाली कस्तूरी के साथ झरोखर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। मौके पर ही युवक की स्प्लेंडर बाइक को जब्त कर लिया गया है। पकड़ा गया युवक मनोहर सिंह थाना क्षेत्र के ग्राम भंगहा वार्ड नं 3, का निवासी बताया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...