भदोही, मई 1 -- भदोही, संवाददाता। प्रदेश सरकार की मिशन नारी शक्ति अभियान ने आधी आबादी को जमीन का मालिक बनने में महती भूमिका निभाई है। कालीन नगरी में साठ फीसदी जमीनों की रजिस्ट्री लोग महिलाओं के नाम पर कराने का काम कर रहे हैं। गत वर्षों में आठ करोड़ नौ हजार रुपये लोगों ने स्टाम्प के पैसों को बचाने का काम किया। उक्त अभियान जिले में बदस्तूर जारी है। बता दें कि केंद्र एवं प्रदेश सरकारों की ओर से महिलाओं के हक एवं अधिकारों को लेकर तमाम योजनाओं को चलाया जा रहा है। घर का मुखिया यानि राशन कार्ड से लेकर अन्य सरकारी योजनाओं में आधी आबादी को वरीयता दिया जा रहा है। इसी कड़ी में स्टांप शुल्क में छूट मिलने के बाद महिलाओं के नाम जमीनी बैनामे बढ़ गए हैं। तीन साल पूर्व की अपेक्षा रजिस्ट्री की संख्या 20 से 25 फीसदी तक बढ़ गई। तीन साल में 16 हजार 192 महिलाएं...