बगहा, जून 6 -- साठी। थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी सड़क दुर्घटना में घायल डोमा राम (62) की मौत इलाज के दौरान शुक्रवार को घर पर ही हो गई। इस मामले में मृतक के पुत्र मुकेश राम ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आवेदन में मुकेश ने बताया है कि 2 जून 2026 की शाम करीब 5 बजे मेरे पिता साइकिल से घर आ रहे थे। इसी दौरान गांव के ही भुवाली पांडे और चुन्नू पांडे ने बाइक से उन्हें ठोकर मार दी। जिससे उनके सिर में गंभीर रूप से चोट आई। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते परिजन घर वापस लेकर चले आए और पैसा का इंतजाम कर ही रहे थे कि उनकी मौत शुक्रवार को घर पर ही हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजन कुमार, पीएसआई समीर कुशवाहा ने शव का पोस्टमार्टम के लिए बेतिय...