बगहा, मई 12 -- साठी, एक संवाददाता शम्स टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज साठी कटहरी द्वारा संचालित चंपारण नर्सिंग कॉलेज की सभागार में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स डे के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुरुआत कुरान की तिलावत के साथ शुरू की गई। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया मिल्लत काउंसिल के उपाध्यक्ष मौलाना अनिसुर रहमान कासमी व विशिष्ट अतिथि एमएलसी अफाक अहमद रहे। मुख्य अतिथि अनिसुर रहमान कासमी ने कहा कि बच्चा जब पैदा लेता है तो सबसे पहले अपने मां रूपी नर्स को देखता है। उसके बाद ही अपनी मां को इसलिए नर्स को मां से ऊपर का दर्जा प्राप्त है। डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है लेकिन एक नर्स कभी बहन तो कभी मां के रूप में सेवा देती है। यह भी पढ़ें- गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह' के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स द...