साझेदार पर धोखाधड़ी का दर्ज कराया केस
रांची, जुलाई 1 -- रांची। हरमू हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाले अभिनव गिरीश ने अपार्टमेंट निर्माण के धंधे में साझेदारों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने पुंदाग ओपी में ओशियनिक बिल्डटेक एंड कन्स्ट्रक्शन कंपनी के साझेदार पंकज कुमार व पत्नी बबिता एवं अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बताया गया कि फर्म की ओर से पुंदाग में ओशनिक एम्पायर अपार्टमेंट के निर्माण में विलम्ब होने पर जब सूचक ने छानबीन की तो पता चला कि पंकज कुमार ने उन्हें अंधेरे में रखकर फ़्लैटों की बिक्री व एकरारनामा का फर्जी अधिकार पत्र तैयार कर लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.