जमशेदपुर, अगस्त 31 -- जमशेदपुर। सर्वोदय समिति के तत्वावधान में 13 सितंबर को बजे बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में "साझी शहादत-साझी विरासत" विषयक भव्य सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष रियाजउद्दीन खान एवं महासचिव मनोज कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।समिति का उद्देश्य भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब, साझा संस्कृति और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में सांसद तारिक अनवर, पूर्व सांसद आनंद मोहन, अजय कुमार लल्लू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बालमुचू, विधायक कुमार जय मंगल सिंह, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, मेयर सुधा गुप्ता, इंटक अध्यक्ष राकेशवर पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव प्रसाद, परविंदर सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में आमंत्रण पत्र का लोक...