झांसी, फरवरी 14 -- झांसी, संवाददाता रानी के शहर झांसी में शनिवार को वेलेंटाइन-डे हर उम्र ने अपने तरीके से मनाया। दादा-दादी, नाना-नानी ने अपने नातिन-नानी के साथ इसे सेलीब्रेट किया तो युवाओं ने अपने दोस्तों संग। अजीजों ने नए-पुराने किस्से साझा किए और वेलेंटाइन-डे विश किया। ताउम्र दोस्ती निभाने के वादे के साथ यह वीक अगले साल के लिए विदा हो गया। शनिवार को शहर के पॉर्क, मॉल्स, किला, सार्वजनिक स्थानों पर रौनक रही। होटल-रेस्टोरेंट में दोस्तों ने वक्त दिया। दिनभर '..हैप्पी वेलेटाइन-डे' की गूज रही। कहीं-कहीं ग्रीटिंग्स की अदला-बदली हुई। एक-दूसरे को गिफ्ट देकर दोस्ती और अटूट करने पर जोर दिया गया। कोई रेस्टोरेंट-होटल में मिला तो कोई पॉर्क-मॉल, बाजार में। यहां चाऊमीन, बर्गर, पेटीज, कॉफी, आइस्क्रीम का लुत्फ लिया गया। मंचूरियन, डोसा, इडली, चॉकलेट के सा...