रांची, अक्टूबर 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मेसरा ओपी के नेवरी विकास में रियल एस्टेट का साझा कारोबार करने का झांसा देकर गुजरात के एक दंपति ने 9.94 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मामले में बेड़ो के नेहाल डुमरी के रहने वाले विक्रम सिंह की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी गुजरात के नवसारी जिला के गांडेवी रोड में रहने वाले विशाल रंजीत राव व श्रद्धा विशाल राव को बनाया गया है। स्टॉक मार्केट का काम करने वाले सूचक की ओर से बताया गया कि चार साल पहले उनकी मुलाकात महिला सोनल भक्ता से हुई। दोनों में व्यावसायिक संबंध से काम बढ़ने लगा। सोनल की परिचित श्रद्धा राव व उसके पति विशाल रंजीत राव से सूचक की भेंट हुई। दंपति ने एक फ्लैट व जमीन दिखाई, जो सूचक और महिला सहयोगी को पसंद आई। इसके बाद दंपति रांची आए और नेवरी विकास में व्यवसाय को लेकर सहमति...