साजी के लपरी पर बना संकरा पुल है जानलेवा
गंगापार, जून 24 -- गिरगोंठा हिन्दुस्तान संवाद। कोरांव मांडा मार्ग के किमी 9 पर पर साजी गांव के पास वर्षों से लपरी नदी पर बना संकरा पुल आए दिन राहगीरों के लिए जानलेवा बना हुआ है। कभी कभी तो आमने-सामने टकराव से बचाव में वाहन अनियंत्रित होकर लपरी नदी में गिर जाते हैं। सड़क का चौड़ीकरण तो करा दिया गया लेकिन पुल का चौड़ीकरण न हो पाने से यहां आए दिन घटनाएं होती रहती हैं।इसी तरह बेलन नहर प्रखंड के मेजा ब्रांच में सुंगधियां, बेलवनियां और पारा गांव के पास नहर के नीचे गुजरे नालों पर पुल बना हुआ है जहां नहर का चौड़ीकरण हो जाने से नहर की पटरियां भी चौड़ी हो गई परंतु सड़क और पुल एक दूसरे की सिधाई में न होने पर अधिकतर अनजाने लोग तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर नाले में गिरते रहते हैं जहां उनकी मौत भी हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.