बदायूं, मई 7 -- बिसौली। दंपति की बाइक फिसलकर गिरने की घटना को लूट की वारदात बताने और साजिश के तहत पीड़ित को बयान देने के लिए तैयार करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी कोतवाली में एक युवक से फर्जी लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और कई मामलों में पुलिस पर दबाव बनाने के लिए झूठी शिकायतें दी गई थीं। लूट की घटना कोतवाली क्षेत्र के आंवला रोड स्थित नक्का बाग के पास तीन मई की रात लूट की बताई गई थी जो पुलिस जांच में फर्जी निकली थी। हर्रायपुर के रहने वाले रोहित पुत्र राजेंद्र ने चार मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ यादव फार्म हाउस से ताऊ की बेटी की शादी से लौट रहा था, तभी नकाबपोश बदमाशों ने बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया और पत्नी के जेवर...