जहानाबाद, अप्रैल 25 -- जहानाबाद, निज संवाददाता शहर के निजामुद्दीन पुर इलाके में प्लंबर आइटम का बिजनेस पार्टनर बनकर सात लाख रुपये ठगी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में नगर थाना क्षेत्र के थाना रोड झरी साव मोड़ के रहने वाले अंकित कुमार ने नगर थाने में धोखाधड़ी की प्राथमिक की दर्ज कराई है। सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि वर्ष 2025 के जनवरी माह में झारखंड के चास बोकारो स्थित गुजरात कॉलोनी के रहने वाले सतीश कुमार के साथ साझेदारी में प्लंबर आइटम का व्यापार प्रारंभ किया था। निजामुद्दीनपुर में फर्नीचर आइटम का दुकान खोला गया था। सूचक का आरोप है कि अभियुक्त पूर्व सुनियोजित तरीके से साजिश के तहत पहले मुझे विश्वास में लिया और फिर व्यवसाय के नाम पर 7 लाख रुपए ले लिये। पैसे की मांग कि तो आरोपी टाल मटोल करने लगा। अचानक लाखों ...