सीवान, मार्च 9 -- दरौली। स्थानीय थाने में जीरादेई थाना क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र कुमार पाठक ने फर्जी तरीके से जमीन अपने नाम कराने वाले 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। आवेदनकर्ता ने पुलिस को बताया है कि गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर में 7 कठ्ठा 5 धुर जमीन की 30 सितंबर 2022 को खरीदारी की है। खेत इनके कब्जे में भी है और इन दिनों इसमें फसल आबाद है। लेकिन बाद में श्रीकरपुर गांव के ही कई लोगों ने मिलकर साजिश के तहत उक्त जमीन की रजिस्ट्री दूसरे के नाम करा दी है। साथ ही इनके द्वारा तरह-तरह की धमकी भी दी जा रही है। पुलिस पाथमिकी दर्ज कर इस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.