फतेहपुर, जनवरी 24 -- बहुआ। बिंदकी कोतवाली के मीरखपुर निवासी रबिंद्र कुमार ने बताया कि उनकी पैतृक जमीन ललौली के खुरमा नगर में है। आवश्यकता पड़ने पर वह और उसके परिवार के लोगों ने जमीन कुंहुआ डेरा गांव निवासी और तपनी निवासी एक व्यक्ति को चार जनवरी 2022 को बैनामा किया था। बैनामा होने के बाद उक्त लोगों ने साजिश के तहत उनसे 28 जनवरी 2022 को रुपए लौटाने की बात कहकर उनसे 10 लाख 50 हजार रुपये ले लिया। रकम वापसी में गांरटी के तौर पर 10 लाख 50 हजार रुपए की चेक दे दिया। जब उसने 28 जनवरी को चेक बैंक के लगाया तो खाते में रुपए नहीं होने के कारण दी गई चेक बाउंस हो गई। जब उसने उक्त से अपने रुपए मांगे तो वह टाल मटोल करता रहा। कई बार उसका पैसा लौटाने का आश्वासन देता रहा। जब उसने रुपए नहीं लौटाए तो जुलाई 2022 में वह घर गया तो। उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की...