साजिशों से सावधान रहें, इस बार धोखा नहीं होना चाहिए: अखिलेश
लखनऊ, सितम्बर 1 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव 2027 में एकजुट होकर 2024 के लोकसभा चुनाव से अच्छा प्रदर्शन करना है। जनता ने समाजवादी पार्टी की सरकार लाने का मन बना लिया है। चुनाव में समाजवादी समर्थक एक भी वोट घटने न पाए। एक भी वोट छूटे न। भाजपा की साजिशों से सावधान रहें। इस बार धोखा नहीं होना चाहिए।
भाजपा के कुशासन अखिलेश ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कुशासन, अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो गई है। जनता भाजपा को हटाना चाहती है। भाजपा सरकार में हर स्तर पर भेदभाव है। भाजपा के अन्यायी शासन के खिलाफ पीडीए एकजुट है। पीडीए की एकजुटता से भाजपा घबराई है। भाजपाई पीडीए के खिलाफ तरह-तरह की साजिश कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.