बगहा, जून 9 -- नौतन। थाना क्षेत्र के शिवराजपुर स्थित गंडक नदी में हत्या कर शव गायब करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को नामजद बनाते हुए एफआईआर दर्ज की है। वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए बैरा परसौनी के देवीलाल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी इस बावत मृतक के भाई श्रीराम चौधरी ने पुलिस को बताया कि बीते 5 जून की दोपहर करीब बारह बजे सभी नामजद आरोपी उनके दरवाजे पर आये और उनके छोटे भाई साजन कुमार को बुलाकर ले गए। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच रही है। आवेदन के आलोक में पुलिस एफआईआर दर्ज करते हुए देवीलाल चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं अन्य अपराधियों के गिरफ्तार हेतु अभियान चला रही है।

शव की बरामदगी संध्या 7 बजे तक जब उनका भाई घर वापस नहीं लौटा तों परिजनों को चिंता हु...