बलरामपुर, मई 24 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत डेरवा सहिजना गांव में अवैध रूप से सागौन के पेड़ों की कटान का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर वन विभाग और एसएसबी 9वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सहिजना गांव के पास से काटे गए करीब 10 सागौन पेड़ों की लकड़ी बरामद की है। रेंजर शत्रुघ्न लाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लकड़ी को कब्जे में लिया है। पता लगाया जा रहा है कि पेड़ों की कटान किसके द्वारा कराई गई है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कटान करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...