सागौन तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप समेत 20 बोटा लकड़ी जब्त
महाराजगंज, अगस्त 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा पर सागौन की अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। हरदी डाली के मुर्दहिया घाट के पास सागौन के बगीचे से 20 बोटा लकड़ी और एक बोलेरो पिकअप वाहन जब्त किया गया है। मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका सहयोगी नेपाल सीमा की निकटता का फायदा उठाकर फरार हो गया।एसएसबी सीमा चौकी हरदी डाली के सहायक उप निरीक्षक अर्जुन दास अपनी टीम के तीन अन्य जवानों तथा वन चौकी उत्तरी चौक के उप निरीक्षक जितेंद्र गौड़ के साथ भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 524 से 525 के बीच संयुक्त गश्त पर थे। इसी दौरान हरदी डाली के मुर्दहिया घाट के पास स्थित सागौन के एक बगीचे से लकड़ी काटने की मशीन की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि सागौन का एक पेड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.