महाराजगंज, जनवरी 30 -- झनझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दक्षिणी चौक रेंज क्षेत्र में अवैध सागौन लकड़ी रखने का मामला सामने आया है। नगर पंचायत चौक के आम्बेडकर नगर स्थित एक मकान के पीछे छिपाकर रखे गए 17 बोटा सागौन की लकड़ी को वन विभाग की टीम ने बरामद किया है। इस बरामदगी से हड़कंप मच गया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सागौन के बोटों को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि उक्त मकान में वर्तमान में कोई निवास नहीं करता। मकान मालिक ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के पीछे सागौन के बोटे छिपाकर रख दिए गए थे। घर पहुंचने पर बोटों को देखकर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस संबंध में दक्षिणी चौक रेंज के वनक्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने बताया कि अवैध सागौन रखे जाने की सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.