प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- कुंडा। कुंडा वन रेंज के वीट प्रभारी शारदा प्रसाद ने बाघराय पुलिस को तहरीर दी। 25 मार्च सूचना मिली की कमोलीबीरभान में सागौन के हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि सागौन के पेड़ों को बागान मालिक ने बेचा है। होलागढ़ इलाके का लकड़ी ठेकेदार सागौन के 15 हरे पेड़ काट कर उठा ले गया। बीट प्रभारी ने पेड़ों की गोलाई के दर से हुए नुकसान को लेकर नामजद तहरीर दी। बीट प्रभारी शारदा प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने बागान मालिक उमेश सिंह निवासी कमोली बीरबानपुर सिंह, ठेकेदार मो. सलीम निवासी दहियावां होलागढ़ प्रयागराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.