सागौन की अवैध लकड़ी से लदा वाहन जब्त
हल्द्वानी, अगस्त 10 -- रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज टीम ने रविवार रात इटव्वा गजरौला मार्ग पर चेकिंग के दौरान अवैध सागौन लकड़ी से लदा वाहन पकड़ा। रेंजर शेखर तिवारी के नेतृत्व में हुई घेराबंदी देख चार-पांच तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वाहन से एक लाख रुपये से अधिक कीमत के 06 सागौन के गिल्टे बरामद हुए हैं। मामले में भारतीय वन अपराध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान वन विभाग की टीम में उपराजिक जगदीश पाण्डेय, वन दरोगा मो. इमरान, वन दरोगा अजमत खान, वन बीट अधिकारी भगवत सिंह रावत, अजय रावत शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.