कानपुर, जून 27 -- कानपुर। सागर हाईवे और अलीगढ़ हाईवे पर ओवरस्पीड में भारी वाहनों के चलने पर ट्रैफिक पुलिस औऱ आरटीओ की संयुक्त टीमों ने जांच की। टीम ने चार घंटे की चेकिंग में सागर हाईवे पर 327 वाहनों को चेक किया। इसमें 161 वाहन ओवरस्पीड में दौड़ते मिले। यहां पर टीम ने 161 दोपहिया, चौपहिया के चालान काटे। इसमें पांच बसें भी है। एआरटीओ ने बताया कि डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार के निर्देशन में प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। इसके अलावा अलीगढ़ हाईवे पर भी प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। इधर टीम ने एमवी एक्ट उल्लंघन नें सुबह से शाम नोपार्किंग सहित 2563 वाहनों के चालान काटे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...