कानपुर, दिसम्बर 17 -- कानपुर दक्षिण। नौबस्ता-सागर हाईवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर शाम हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के वसंत विहार मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पार कर रहे 35 वर्षीय युवक को डंपर ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर नौबस्ता बाइपास की तरफ भाग निकला। इधर, हादसे से आक्रोशित राहगीरों ने हंगामा कर रास्ता जाम कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया तब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के पास से मोबाइल मिला, जिसमें लॉक लगा है। उसे खुलवाने का प्रयास कर परिवार वालों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...