घाटशिला, फरवरी 14 -- घाटशिला। घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में शुक्रवार को कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास मिश्रा, प्रबंधिका शोभा गनेरीवाल, प्रशासक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार तथा वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डॉ. मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। विद्यालय की परंपरा के अनुसार, बेहतर प्रदर्शन और व्यक्तित्व के आधार पर सागर बिषई एवं सायंतनी ब्रह्मा को क्रमशः मास्टर एवं मिस संत नंदलाल चुना गया। अंकिता शील और इशिका कर ने अपने विदाई भाषण में विद्यालय में बिताए वर्षों के अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती सुमिता भट्टाचार्य, गुरशरण कौर,...