ललितपुर, सितम्बर 7 -- ललितपुर। मध्य प्रदेश स्थित सागर जनपद में जहरीली शराब के सेवन से 14 व्यक्तियों की मौत के बाद ललितपुर जनपद के पुलिस और आबकारी अधिकारी अलर्ट हो गए। उन्होंने मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए। मध्य प्रदेश के सागर जनपद स्थित बंडा तहसील के नौजोरा और घुघराखुर्द गांव में जहरीली शराब पीने से 14 व्यक्तियों की मौत ने लोगों को हिलाकर रख दिया। इस घटना के तार ललितपुर जनपद से भी जोड़े जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ललितपुर जनपद में सक्रिय नकली शराब के कारोबारियों ने ही जहरीली शराब भेजी थी। हालांकि ललितपुर जनपद पुलिस ने चार और पांच मई को नकली शराब के कारोबार की कमर तोड़ी थी। कोतवाली सदर अन्तर्गत गोविंद सागर बांध की बड़ी नहर के पास गंगापुरम कालोनी के एक मकान में कोतवाली सदर, स्वाट और सर्विलांस की सं...