सागर, मार्च 12 -- मध्य प्रदेश के सागर जिले के खमरिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव में एक महिला और उसकी चार मासूम बेटियों की मौत हो गई। महिला का शव पेड़ से लटका मिला जबकि उसकी चारों बेटियों के शव पास के ही एक कुएं से बरामद हुए। बताया जा रहा है कि महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर था। महिला घर पर अपने ससुर और बहन के साथ रहती थी। शुरुआती जांच में यह मामला मानसिक तनाव या घरेलू कलह के कारण की गई आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय सविता लोधी की लाश गुरुवार सुबह एक पेड़ से लटकी पाई गई। इसके बाद गांव के लोगों ने सविता की बेटियों की तलाश शुरू की। गांव के लोग एक कुएं के पास पहुंचे तो उनकी नजर पानी पर पड़ी। कुएं में सविता की चार बेटियों की लाशें तैर रही...