रुद्रपुर, दिसम्बर 9 -- नानकमत्ता। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नानकमत्ता के चुनाव में सागर भारती अध्यक्ष चुने गए। मंगलवार को आयोजित बैठक में मनोज कुमार को महामंत्री चुना गया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। यहां संजीत कुमार, कमलजीत राणा, सूरज कुमार, सोनू राणा, विकास कन्नौजिया, धीरज कुमार, अर्जुन सिंह, सोनू वाल्मीकि, रवि कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...