हजारीबाग, मई 21 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि । परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज की जन्मस्थली हजारीबाग में गुरुवार प्रातः परम पूज्य मुनि श्री 108 धर्म सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 भावसागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश होने जा रहा है। मुनिश्री कोडरमा से विहार करते हुए हजारीबाग पहुंच रहे हैं। उनके आगमन से सम्पूर्ण नगर में धर्ममय वातावरण एवं हर्ष का माहौल है। मीडिया प्रभारी विजय लुहाड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगल प्रवेश प्रातः 6:45 बजे डिस्ट्रिक्ट मोड़ (आरोग्यम अस्पताल) से गाजे-बाजे एवं भक्ति भाव के साथ प्रारंभ होगा, जो विभिन्न मार्गों आनंदा चौक संयम कीर्ति स्तंभ चौक से होते हुए बड़ा बाजार मंदिर जी पहुंचेगा। यह भी पढ़ें- नगर में पहुंचने पर जैन समाज ने महाराज श्री का किया जोरदार स्वागत इसमाज के अध्यक्ष नागेंद्र विनायका...