सागर की शतकीय पारी से सीएनबीएन ने जीता खिताब
कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर। रेलवे चैम्पियनशिप लीग-2026 का फाइनल मैच बुधवार को सीएनबीएन और जनरल सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इसमें सीएनबीएन ने जनरल सुपर किंग्स को 201 रन से पराजित कर खिताब जीता। श्याम नगर स्थित पीएसी मैदान पर हुए मैच में सीएनबीएन ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 253 रन बनाए। टीम की ओर से सागर ने 150 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। विकास परिहार ने 58 रन बनाए। गेंदबाजी में इंद्रराज मीणा ने तीन, शुभम यादव, देवआनंद यादव, दिलीप कुमार और सोनू ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी जनरल सुपर किंग्स की पूरी टीम टीम 12 ओवर में महज 52 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से दिलीप कुमार ने सर्वाधिक 12 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकाड़ा भी नहीं छू सका। गेंदबाजी में शुभम और संदीप सिंह ने तीन-तीन, राजू, धर्मेंद्र, सागर और अब्दुल ने एक-एक विकेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.