मेरठ, मार्च 10 -- आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में आयोजित ईएफआई सीएन इवेंटिंग प्री-नोविस, नोविस एवं इंट्रो 2025-26 प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को प्री-नोविस ड्रेसाज वर्ग के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में सेना की विभिन्न यूनिटों और सिविल राइडर्स के घुड़सवार हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को आयोजित प्री-नोविस ड्रेसाज वर्ग में करीब 25 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सागर इक्वेस्ट्रियन एकेडमी के केशव नारायण ने सबसे कम पेनल्टी दर्ज करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 32.5 पेनल्टी करते हुए कुल 67.17 का औसत हासिल किया। दूसरे स्थान पर 61 केवलरी के लेफ्टिनेंट कर्नल अपूर्व दाभाड़े रहे। उन्होंने अपने घोड़े राव जी के साथ कुल 33.7 पेनल्टी करते हुए 66.33 का औसत हासिल किया। तीसरा स्थान संयुक्त रूप से 61 केवलरी के दफेदार संदीप जे और मालानी इक्वेस्ट्रियन ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.