रांची, दिसम्बर 17 -- रांची। सागरिका के सदस्यों के लिए मेकॉन नर्सरी पार्क में एक पारिवारिक मिलन सह पिकनिक का आयोजन बुधवार को किया गया। सदस्यों ने अपने परिवार सहित अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। सागरिका परिवार के सभी सदस्यों के लिए चार श्रेणियों में चित्रकला एवं संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं एवं बच्चों ने विशेष जोश और ऊर्जा के साथ सहभागिता की। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। पुरस्कार वितरण उत्कल दिवस समारोह पर किया जाएगा। सागरिका, रांची में निवास करने वाले ओड़िया समुदाय की एक प्राचीन सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था है। इसकी स्थापना वर्ष 1971 में सेल व मेकॉन और अन्य संस्थानों में कार्यरत ओड़िया अधिकारियों द्वारा की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...