लखनऊ, फरवरी 27 -- अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) बीडी पाल्सन ने कहा कि आपराधिक मामले में साक्ष्य ही अपराधी को सजा तक पहुंचाने का सबसे महत्वपूर्ण आधार होता है। इसलिए सात साल की सजा वाले आपराधिक प्रकरण में घटनास्थल के निरीक्षण में फोरेंसिक एक्सपर्ट की अनिवार्यता को भी गंभीरता से लेना होगा। एडीजी शुक्रवार को सरोजनीनगर उप्र स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस में ब्यूरो आफ पुलिस एण्ड रिसर्च डेवलपमेन्ट के सौजन्य से आयोजित वर्टिकल इन्टरेक्शन कोर्स के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर आईजी राजीव मल्होत्रा ने कहा कि यह संस्थान वर्तमान में साइबर सुरक्षा तथा फोरेंसिक विषय में विभिन्न संस्थानों को तकनीकी दक्षता आज निपुण कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी संतोष तिवारी ने किया। इस अवसर पर उप निदेशक चिरंजीव मुखर्जी, अतुल यादव...