फतेहपुर, अप्रैल 19 -- Fatehpur News: यूपी में चाय पर सियासत तेज हो गई है। फतेहपुर में सपा मुखिया को चाय पिलाने वाले पर कार्रवाई के बाद छिड़ी सियासी रार लखनऊ तक पहुंच गई है। रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फतेहपुर के पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह का नाम लेकर लगाए गए आरोपों के बाद बखेड़ा खड़ा हो गया। इसका पलटवार करते हुए धुन्नी सिंह ने रविवार शाम ज्वालागंज स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कछुआ और शराब तस्करी जैसे गंभीर आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश आरोपों के साक्ष्य दे दें तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने फर्जी तरीके से बदनाम करने का आरोप लगाया और कहा कि वह एक हफ्ते में मानहानि का केस करेंगे। उन्होंने यह भी कह...