लखनऊ, फरवरी 8 -- घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए बेहतर प्रशिक्षण व समर्पण की भावना के साथ काम करना जरूरी है। आधुनिक तकनीक से साक्ष्य जुटाना आसान हुआ है, लेकिन इसके लिए प्रशिक्षण की भी जरूरत है। यह बात पीएसी के एडीजी डा. आरके स्वर्णकार ने रविवार को उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ में 32वीं व 35वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षियों की प्रशिक्षण कार्यशाला में कही। कार्यशाला में पीएसी की दोनों वाहिनियों के 700 आरक्षियों ने भाग लिया। संस्थापक निदेशक डा. जीके गोस्वामी ने आरक्षियों को नसीहत दी कि आप सब पुलिस के नींव की ईट हैं। बहुत सारे कामों की जिम्मेदारी आप पर ही रहती है, क्योंकि आरक्षी नागरिकों के बीच सबसे ज्यादा रहते हैं। वर्तमान के तकनीकी दौर में सबसे ज्यादा सतर्क रहकर काम करने की जरूरत है। ऐसा न होने पर एक छोटी लापरवाही पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.