गोड्डा, अप्रैल 18 -- गोड्डा में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े एक पुराने मामले में पूर्व जिला अध्यक्ष सह अधिवक्ता दिनेश प्रसाद यादव को न्यायालय ने बरी कर दिया। यह मामला कांड संख्या 52/19 के तहत आर.पी. एक्ट एवं पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट की धाराएं 188/427 और 127 से संबंधित था। मामले के अनुसार, गोड्डा टाउन थाना क्षेत्र से करीब 5 किलोमीटर दूर पीरपैंती एनएच 133 के पूर्वी भाग स्थित दुमुही चौक के पास एक सीमेंट पोल पर लगा बैनर जब्त किया गया था। इस बैनर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश महासचिव बजरंगी यादव की तस्वीर के साथ कांग्रेस लाओ, देश बचाओ महा रैली, 13 फरवरी को देवघर चलो लिखा हुआ था, जिसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया। वादी सिकंदर सिंह (उम्र करीब 45 वर्ष, पिता सरजू प्रसाद सिंह), जो घटना के समय अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा थे, ने...