धनबाद, फरवरी 10 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। लोदना ओपी क्षेत्र में पिता द्वारा दो माह के पुत्र की गला दबाकर हत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या करने का कोई साक्ष्य नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद लोदना पुलिस ने साक्ष्य के अभाव में पीआर बांड पर आरोपी पिता चंचल कुमार को छोड़ दिया है। ऐसे लोदना पुलिस का कहना है कि अभी भी जांच जारी है। बताते हैं कि लोदना मधुबन निवासी चंचल कुमार की पत्नी मुस्कान देवी ने अपने ही पति पर दो माह के पुत्र को गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत लोदना ओपी में की थी। उसके बाद लोदना पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से जांच में जुट गई। एक टीम गठित कर शव को दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। मुस्कान की लिखित शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर उसके पति चंचल कुमार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.