हजारीबाग, फरवरी 3 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमदाग प्रखंड के कूद गांव निवासी सुदामा राम के पुत्र सुरज कुमार को साक्ष्य के अभाव में एनडीपीएस एक्ट के आरोप से मुक्त कर दिया ।अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय सह विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस अधिनियम हजारीबाग आशा देवी भट्ट के न्यायालय ने रिहा करने का आदेश जारी किया है । इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 6 सरकारी ग्वाहों ने ग्वाही दी । बताया जाता है कि कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुद गांव निवासी सुरज कुमार पर कोर्रा थाना कांड संख्या 67/2020 के तहत केस दर्ज किया गया था ।जिसका चार्ज एनडीपीएस वाद संख्या 33/2021 में शुरू हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.