बागपत, मई 15 -- बड़ौत। नगर की पट्टी मेहर स्थित अपने आवास पर सर्व समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा एडवोकेट में प्रेस वार्ता आयोजित की। दीपक शर्मा एडवोकेट ने कहा की सर्व समाज के लोग भाजपा सांसद साक्षी महाराज और सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी से मिलेगी मिलकर दोनों नेताओं से वार्ता कर उनकी मंशा जानेंगे। ब् वार्ता में यदि यह सब जानबूझकर किया पाया गया तो सर्व समाज उत्थान समिति दोनों नेताओं के खिलाफ आंदोलन करेगी। पार्टी के शीर्ष नेताओं से दोनों की ही निलंबन की मांग की जाएगी। कुछ रोज पहले राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी की गई। उससे पहले भाजपा नेता व सांसद साक्षी महाराज द्वारा भी ब्राह्मणों के लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग किया गया था। यह भी पढ़ें- साक्षी महाराज और राजकुमार भाटी से मिलेगी सर्व समाज उत्थान समिति जिसको लेकर ब्राह्मण...