बेगुसराय, जुलाई 13 -- बीहट,निज संवाददाता। बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को साक्षी पोर्टल को लेकर स्वास्थय कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यशाला की जानकारी स्वास्थ्यकर्मियों को पोर्टल पर डेटा इंट्री, रिपोर्टिंग और राष्ट्रीय मानकों के अनुपालन की बारीकियों से रू-ब-रू कराया गया। कार्यशाला में साफ-सफाई, प्रसव सेवाओं, टीकाकरण और मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार को लेकर भी जरूरी टिप्स दिये गये। मातृ एवं शिशु स्वास्थय पर विशेष ध्यान देने तथा जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई नई व्यवस्था के बारे में भी स्वास्थयकर्मियों को विस्तार से जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार फाइलेरिया और कालाजार से बचाव को लेकर भी टिप्स दिये गये। पीएचसी प्रभारी डा. मनोज क...